Movie prime

RJD के इस कद्दावर नेता ने कह दी बड़ी वजह, बोले- पीएम मोदी को अस्पताल भेजे जाने की जरूरत !

 

लोकसभा चुनाव अब अपने लक्ष्य की ओर है। छठे चरण का मतदान कल यानी शनिवार को होना है। वहीं सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनावी प्रचार जारी है। छठे चरण में बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें वाल्मिकी नगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज शामिल है। वहीं छठे चरण के मतदान से पहले राजद ने प्रेस कॉफ्रेंस कर एनडीए और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा और राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने एनडीए पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे ये ना करें तो नौबतपुर के पंचायत से चुनाव नहीं जीत पाएंगे। देश का दुर्भाग्य है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इतना झूठ बोलते हैं।

वहीं उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री पर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद का बड़ा आरोप लगाया है। राजभवन से अधिकारियों से बात कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए की व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है। मनोज झा ने कहा कि अगर कानून तोड़ने की कोशिश कीजिए इस बार पटना से लेकर दिल्ली तक बहुत प्रतिकार होगा। उन्होंने कहा कि छठे चरण का चुनाव कल होना है और पूरे भारत के साथ-साथ बिहार में बदलाव की हालत में जनता है।

मनोज झा ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री बोलते हैं कि आपका नल ले जाएगा, भैंस ले जाएगा, मंगलसूत्र छीन लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल कहा है कि भगवान ने उन्हें दूत बनाकर भेजा है अगर हम लोग घर में बोलेंगे तो हमें डॉक्टर के पास ले जाया जाएगा। कहा जाएगा कि उनका दिमाग ठीक नहीं है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का बयान ने कहा कि गवर्नर हाउस से अधिकारियों को मुख्य सचिव तक को बात कराई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा हैय़ राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी कानून हाथ में ना ले। कानून से जो भी अधिकारी छेड़छाड़ करेगा कानून उसे बक्शा नहीं जाएगा और कानून का सामना करना पड़ेगा।

 मनोज झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन अगर सरकार में आती है तो प्रधानमंत्री का चुनाव हम लोग मिल बैठकर करेंगे। छपरा कांड पर मनोज झा ने कहा कि सब कुछ का हिसाब होगा। रोहिणी आचार्य के साथ घूमने वाले राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड पर हुई कार्रवाई को मनोज झा ने भाजपा की हताशा करार दिया।