Movie prime

बांका-भागलपुर-पूर्णिया में हीट वेव के अलर्ट के बीच वोटर्स का जोश हाई, किशनगंज में ईवीएम में शिकायत

 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की 5 सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। इसमें 50 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और मात्र 3 महिला कैंडिडेट्स हैं। इस फेज में 3 सीटों पर सीधा तो दो पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। हर सीट पर वोटिंग के लिए लंबी कतार देखी जा रही है। कहीं बुजुर्ग दंपती परिवार के साथ पहुंचे रहे तो कहीं बैसाखी के सहारे दिव्यांग वोट करते दिख रहे। बांका,भागलपुर,पूर्णिया में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, इसके बीच मतदाताओं की लंबी लाइन देख रही है।

किशनगंज में ठाकुरगंज विधानसभा के बूथ संख्या 246, 153, 173, 284 और 263 में मॉक पोलिंग के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर मतदान से पहले ईवीएम मशीन बदली गई।

किशनगंज के बधुरगंज उत्क्रमित कन्या विद्यालय बेनी के बूथ नंबर- 205, 207 में ईवीएम में खराब हो गया। शिकायत के बाद मशीन को बदला गया है।

बिहार के कई जिले लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पटना, पश्चिम चंपारण, गोपलगंज, सारण, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

बाकी 24 जिलों में हॉट डे रहेगा। वहीं गुरुवार को 8 जिलों का पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। गया 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज 26 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सतही हवा की रफ्तार 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने कि संभावना है।

मौसम विभाग ने इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट करेंगे। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।