मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री

मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी. आप एक महीने तक मलेशिया में बिना वीजा के घूम सकते हैं. रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इसकी जानकारी दी है. मलेशिया इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
आपको बता दें कि भारत के साथ अनवर ने चीनी नागरिकों को भी वीज़ा फ्री एंट्री की सुविधा देने की घोषणा की है. चीन और भारत मलेशिया के चौथे और पाँचवें बड़े कारोबारी साझेदार हैं. मलेशियाई सरकार के डेटा के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच भारत से 283,885 पर्यटक आए. इसी अवधि में भारत से 2019 में 354,486 पर्यटक मलेशिया आए थे.

वैसे मलेशिया से पहले भारत को श्रीलंका और थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे चूका हैं. अब तक कुल 19 ऐसे देश हैं, जहां पर भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है. 26 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी गई है. जिन देशों ने भारत को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे रखी है, ये देश हैं ...श्रीलंका, मलेशिया, भूटान, मॉरिशस, मालदीव, नेपाल, हॉंगकॉंग, थाइलैंड, हैती, डोमिनिका, बारबाडोस, त्रिनिदाद टोबैगो, सर्बिया, ग्रेनाडा, मॉंटसेराट. सेनेगल, समोआ, सैंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडींस, निउए आइलैंड.
वहीं वीजा ऑन अराइवल - ईरान, कतर, जॉर्डन, लाओस, इंडोनेशिया, फिजी, जमैका, मेडागास्कर, रवांडा, जिम्बांबे, बोलीविया, ट्यूनिशिया, नाइजीरिया, मौरिटेनिया, सीशेल्स, अंगोला, कापो वर्दे, कूक आईलैंड, गिनी बिसाउ, किरिबती, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आईलैंड, री यूनियन आइलैंड, तुवालु, वानुआतु. कुछ देशों ने हमें ई-वीजा की सुविधा दे रखी है. इनमें रूस, ताइवान, तुर्की, द.कोरिया, सिंगापुर न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना जैसे कई अन्य देश शामिल हैं.