Movie prime

Bihar: सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की सड़क हादसे में जानें गई

 

बिहार के लखीसराय जिले से एक सड़का हादसे की खबर मिल रही है। मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। जबकि चार अन्‍य लोग बुरी तरह घायल हैं। जिन सात लोगों की जान गई है उनमें से पांच लोग फिल्‍म स्‍टॉर सुशांत सिंह राजपूत के रिश्‍तेदार बताए जा रहे हैं। उनके साथ कार ड्राइवर की भी मौत हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे। उनके दो बेटे, दो बेटी और भगिना की भी दुर्घटना में उसी समय जान चली गई। जबकि गंभीर रूप से घायल वाल्मिकि सिंह की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्‍ते में जान चली गई।

Ad

हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर मंगलवार की सुबह 6.10 बजे यह हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की जान चली गई। 

तेजस्वी यादव ने CM से पूछा 15 सवाल- https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwi-yadav-asked-15-questions-to-cm-before-the-review-m/cid5767051.htm