Movie prime

बिहार की प्रमुख खबरें एक क्लिक में-

 

पहली खबर- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। यह यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा को लेकर हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। 

दूसरी खबर- इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। पटना के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के ठिकानों पर निगरानी टीम की छापेमारी चल रही है। इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है। 

तीसरी खबर- सीएम हाउस में वीडियोग्राफर की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी के पीछे के मास्टर माइंड अनिल कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने नेहरूनगर इलाके से धर दबोचा है। वह नेहरूनगर के आरडी टावर के ए-15 में रहता है। गुरुवार को साईं मंदिर के समीप ठगी शिकाय युवक ने ही उसे पकड़ा। 

चौथी खबर- बिहार में इन दिनों सरकारी अफसरों के घर छापेमारी हो रही है। वहीं इस बीच खबर है कि अपनी मर्जी से दफ्तर आने वाले और बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों के खिलाफ रेलवे ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीआरएम ने अपने मंडल मुख्यालय कार्यालय का ही औचक निरीक्षण कर लेटलतीफी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

पांचवी खबर- देश में कमर तोड़ती महंगाई के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में भी कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर रहे हैं। पटना में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मखदूमपुर गेट नंबर 89 से दीघा हाट तक पैदल मार्च किया।