Movie prime

बिहार की टॉप खबरें एक क्लिक में

 

पहली खबर- बिहार में अवैध बालू खनन के मामले में भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस बीच खबर है कि अवैध बालू खनन मामले में अफसर बनाए गए जिम्मेदार ही भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिल जा रहे हैं। आर्थिक अपराध इकाई के दो इंस्पेक्टर ही अब इस मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। गिरफ्तार अधिकारियों पर गोपनीयता भंग करने, अनुशासनहीनता, घोर लापरवाही एवं अयोग्य होने के आरोप हैं।

दूसरी खबर- पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले बयान के बाद भाजपा ने पार्टी नेता गजेंद्र झा को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यही नहीं नेता से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। इस संबंध में मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मांझी के संदर्भ में गजेंद्र झा द्वारा दिया गया बयान अमर्यादित है और पार्टी अनुशासन के विपरीत है। 

टौथी खबर- बिहार में शराबबंदी है। लेकिन आये दिन कोई न कोई शराब तस्कर पकड़ा जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने लग्जरी स्लीपर बस में हरियाणा से बिहार तक लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर 90 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

पांचवी खबर- आज बिहार की एक दुर्घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज सुबह सवेरे आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। किऊल-जमालपुर रेलखंड पर अवैध दैताबांध रेलवे क्रासिंग पर फंसी एक बोलेरे से ट्रेन की टक्कर हो गई। बता दें इस टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

छठ्ठी खबर- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी के बाद अब धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय होने लगे हैं। इस कड़ी में आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान को लेकर तंज कसा है। बता दें आज मुख्यमंत्री ने अपनी समाज सुधार अभियान की शुरुआत की। वहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज नहीं पहले व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है।