Movie prime

शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर AISA ने किया प्रदर्शन, कहा- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार

 

बिहार में कई विश्वविद्यालयों के द्वारा किताब खरीद को लेकर गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद से छात्रों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस सिलसिले में आज पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र संगठन आइसा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान आइसा ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

आइसा

आइसा संगठन का कहना है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नीतीश सरकार द्वारा लूट का अड्डा बना दिया गया है। राज्य स्तर पर आए कॉपी घोटाला इसका जीता जागता उदाहरण है। बिना किसी टेंडर के विश्वविद्यालयों द्वारा कॉपी खरीदी जा रही है। ऐसी किताबें जो किसी काम की नहीं है उन्हें भी खरीद कर विश्वविद्यालय घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार की उच्च शिक्षा को वेंटिलेटर पर डाल दिया है। 

राज्य अध्यक्ष विकास यादव
राज्य अध्यक्ष विकास यादव 

आइसा राज्य अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा जदयू की सरकार ने पिछले 15 सालों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। कुलपतियों के द्वारा किए गए घोटाले के पैसे राजभवन से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच रहे हैं। कॉपी घोटाले में जिस शख्स का नाम आ रहा है वह पहले बिहार के राजभवन में काम कर चुका है। उस व्यक्ति की गिरफ्तारी हो और कितने बड़े लोग संलिप्त हैं उसकी जांच कर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

आइसा

वहीं नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार की शिक्षा व्यवस्था चल नहीं पा रही है। नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार के हर कॉलेज को लूट का अड्डा बना दिया गया है। बता दें, इस प्रदर्शन में राज्य अध्यक्ष विकास यादव, आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, नीरज यादव, दिनकर कुमार, समीर राज, रंजन कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, आदित्य रंजन, विशाल विनायक, रवि प्रताप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

लालू यादव ने बिहार सरकार से की मांग- https://newshaat.com/bihar-local-news/lalu-yadav-demanded-from-bihar-government-said-stop-liquor/cid5801184.htm

CM योगी ने ओवैसी को क्या कहा- https://youtu.be/pI52jJblu6o