Movie prime

छठ के पावन मौके पर सोनू निगम के साथ पवन सिंह मचाएंगे धमाल

 

अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारों का महीना माना जाता है। दशहरा के बाद दिवाली और दिवाली के बाद छठ पर्व, लगातार पर्वों का मौसम बना रहने वाला है। छठ बिहार का सबसे बड़ा और मान्यता वाला पर्व है। वहीं यह पर्व सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग छठ का वर्त रखते हैं। ऐसे में इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शरू हो गई हैं। छठ पर्व की एक खास बात यह है कि इस पर्व में प्रसाद के तौर पर मिलने वाला 'ठेकुआ' हो या फिर 'छठ गीत' इसकी अनुभूति ही खास है। इस खास अनुभूति को ओर खास बनाने के लिए इस दौरान 'छठ स्पेशल ' कई गाने भी रिलीज किए जाते हैं। इस बार बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए गाना लेकर आ रहे हैं जो कि छठ पर केंद्रित है। 

दरअसल, सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सोनू निगम बताते हैं कि वह पवन सिंह से मिले हैं और उन्होंने गाना शूट किया है। भोजपुरी सीखने में पवन सिंह ने उनकी काफी मदद की। इस गाने की शूटिंग अयोध्या में की गई है। सोनू निगम कहते हैं, "पवन सिंह काफी जाना-माना नाम हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। बहुत टैलेंटेड हैं। इतने सभ्य, मैनर्ड, यंग मैन, बहुत खुशी हुई उनसे मिलकर, उस लैग्वेंज को उन्होंने मुझे सिखाया।"

वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को पवन सिंह ने रिपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "थैंक्यू एंड लव सोनू निगम भैया। जल्द आने वाला है। जय छठी मइया। " वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन जल्द ही हम हैं राही प्यार के, मेरा भारत महान और स्वाभिमान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी "

उपचुनाव में गड़बड़ी का तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप- https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwi-yadav-made-a-big-allegation-of-disturbances-in-the/cid5665309.htm

News Hub