Movie prime

एके-47 मामले में RJD विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में होगा दर्ज

 

बिहार के मोकामा जिले से राजद विधायक अनंत सिंह एक बार फिर खबरों में हैं। अनंत सिंह के खिलाफ  एके 47, 26 गोलियां और दो हैंडग्रेनेड बरामदगी मामले में जो केस दर्ज था उससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। एके -47 बरामदगी  मामले में राजद विधायक का बयान कोर्ट में दर्ज होगा। कोर्ट ने इसके लिए 18 नवंबर की तारीख भी तय कर दी है।   

अनंत सिंह की तबियत थोड़ी खराब चल रही है। उनके बयान के लिए पूर्व की तारीख निश्चित थी। लेकिन मामले का एक सहअभियुक्त सुनील राम कोर्ट में सदेह उपस्थित नहीं हुआ था। इसलिए कोर्ट ने अब इसके लिए 18 नवंबर यानी कल की तारीख निश्चित की है। यहां आपको बता दें कि इससे पहले मार्च के महीने में भी अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। तब इसी मामले में विशेष कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी के दौरान उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दूबे के समक्ष पेश किया गया था। 

मालूम हो कि 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के बाढ़ के नदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किया गया था। यह छापेमारी अभियान उस समय बाढ़ की तत्कालीन एसपी लिपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया था। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। बाढ़ के तत्कालीन बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में एडीजे प्रजेश कुमार की कोर्ट में अपना बयान रिकॉर्ड कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि अनंत सिंह के घर से बरामद सामानों की जो लिस्ट बनी थी उस पर उन्होंने खुद साइन किया था। वहीं अब इस मामले में अनंत सिंह का बयान दर्ज कोर्ट में दर्जा कराया जाएगा। 

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें- https://newshaat.com/bihar-local-news/fodder-scam-case-lalu-yadavs-troubles-increased-will-have/cid5773410.htm

एके-47 मामले में RJD विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में होगा दर्ज- https://youtu.be/_IV4oJscD44