Movie prime

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्सप्रेस की चपेट में आई भैंस

बिहार की राजधानी पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, इस हादसे के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पटना से रांची के लिए रवाना हुई वन्दे भारत की चपेट में भैंस आगयी। 

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक पटना से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में एक भैंस आ गयी, जिसके बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस के पहियों में बुरी तरह से फंस गयी है। इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भी घटनास्थल पर ही खड़ी है।

पहले भी हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस दो बार हादसे का शिकार हो चुकी है। 12 जून को हुए पहले ट्रायल रन में ही वंदे भारत एक्सप्रेस की जानवर से टक्कर हो गयी थी। इसके बाद 18 जून को हुए दूसरे ट्रायल रन में भी वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में गाय आ गयी थी। इसके बाद ट्रैक पर ही पशु के आ जाने के बाद पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को तीन बार इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया था।