अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने सातवीं मंज़िल से लगायी झलांग, मौत

मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंज़िल से कूदकर खुदखुशी कर ली। उनके इस कदम के पीछे क्या वजह थी, इसका पता फिलहाल लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बताते चलें कि मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली, तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे अनिल अरोड़ा
बीते साल अनिल को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो मर्चेंट नेवी में रह चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। शादी के कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी।
