मंत्री अश्विनी चौबे ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से आज दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की. मंत्री चौबे ने उपराष्ट्रपति को तुलसी का पौधा भेंट किया. इस बात की जानकारी खुद अश्विनी चौबे ने दी. इस बाबत मंत्री ने ट्वीट कर एक तस्वीर भी साझा किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति से उनके… Read More »मंत्री अश्विनी चौबे ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
Jul 18, 2021, 16:55 IST

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से आज दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की. मंत्री चौबे ने उपराष्ट्रपति को तुलसी का पौधा भेंट किया. इस बात की जानकारी खुद अश्विनी चौबे ने दी. इस बाबत मंत्री ने ट्वीट कर एक तस्वीर भी साझा किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट हुई. उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायी होता है. मंत्री चौबे ने बताया कि उनके और उपराष्ट्रपति के बीच इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. विभागीय कार्यों से जुड़े, विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
