Movie prime

लातेहार के 36 पुलिस कर्मियों को मिला प्रोमोशन, एसपी ने किया बैच प्रदान

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में खुशियों की लहर दौड़ गई है। लातेहार जिले में 36 पुलिस जवानों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस अवसर पर पुलिस केंद्र में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा ने इन नवप्रोन्नत अधिकारियों को बैच प्रदान किया।
एसपी ने दिए दिशा निर्देश 
समारोह में एसपी कुमार गौरव ने नवप्रोन्नत पुलिस कर्मियों को अपने आचरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को आम जनता और अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। इसके साथ ही पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का भी जिम्मा निभाना होगा।
खुश नजर आए नवप्रोन्नत पुलिस कर्मी 
समारोह के दौरान नवप्रोन्नत एएसआई के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि लंबे समय से सेवा देने के बाद मिली इस प्रोन्नति से सभी काफी उत्साहित हैं। एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
प्रोन्नति पाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची 
प्रोन्नति पाने वालों में प्रमुख नामों में मौला राम, सहदेव भंडारी, कमलाकांत हजाम, दयानंद कुमार निषाद, पंकज कुमार, अनिल कुमार महतो, सुरेश महतो, घोलटू मोदक, राजेश कुमार यादव, सुभाष यादव, धीरेन मृत्युंजय कुमार, उपेंद्र नाथ महतो शामिल हैं। इसके अलावा, सुजीत कुमार महतो, काजल चंद्र मंडल, रविन्द्र कुमार, अंजन कुमार राय, शंकर दयाल सिंह, भोला कुमार, टुनटुन सिंह, बालेश्वर महतो और अन्य अधिकारी भी इस सूची में शामिल हैं।
लातेहार के अलावा, पाकुड़ जिले में भी हाल ही में 38 पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति मिली है, जिससे पुलिस कर्मियों के बीच खुशी का माहौल है।
News Hub