अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत, 25-25 हजार के मुचलके पर रिहाई
Updated: Oct 18, 2024, 14:05 IST

झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत ने राहुल को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत प्रदान की। राहुल दुबे को रांची पुलिस ने ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राहुल ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।
राहुल दुबे पर रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अदालत द्वारा जमानत मिलने के बाद भी उसके खिलाफ चल रहे अन्य मामलों के आधार पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।