Movie prime

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का भूमि पूजन संपन्न

राजधानी रांची के भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से चैती दुर्गा पूजा और चैत्र नवरात्र को लेकर पंडाल निर्माण के कार्य का शुभारंभ आज पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। भूमि पूजन बुधवार को किया गया। पूजा के सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा की ओर से विधि विधान पूर्वक संपन्न कराए गये।

श्री चैती दुर्गा पूजा महा समिति का भूमि पूजन संपन्न

प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि इस साल पहले से बड़ा और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जाएगा। मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पूजा धूमधाम से की जाएगी।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, उदय साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक,कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),दीपू सिंह, महेश चन्द्रा,नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक,अभिषेक रजक(बाबू),प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा के अलावा कई अन्य भक्त भूमि पूजन में शामिल हुए। इस मौके पर मां भवानी की पूजा - अर्चना कर आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बताते चलें कि यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।