Movie prime

BREAKING : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, JMM में हो सकते हैं शामिल

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अब वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता लेने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ताला मरांडी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भोगनाडीह में झामुमो में शामिल होंगे। यह शामिल होना न केवल एक राजनीतिक दल बदल है, बल्कि झारखंड की राजनीति में एक अहम मोड़ भी माना जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी को लिखा भावुक पत्र
भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी को भेजे गए अपने त्यागपत्र में ताला मरांडी ने लिखा कि वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और पार्टी ने जो जिम्मेदारियाँ उन्हें दीं, उसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों, निजी कारणों और वैचारिक असहमति के कारण उन्होंने यह कठिन फैसला लिया है। उन्होंने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने सोच-समझकर और बिना किसी दुर्भावना के लिया है। ताला मरांडी ने अपने पत्र में पार्टी से सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए निवेदन किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें मुक्त किया जाए।