Movie prime

चंपई सोरेन की कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

 प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। हेमंत सोरेन सरकार ने 9-29 फरवरी के बीच बजट सत्र बुलाया था, इसे विलोपित कर दिया गया है।
झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कई बड़े फैसले लिए। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। हेमंत सोरेन सरकार ने 9-29 फरवरी के बीच बजट सत्र बुलाया था, इसे विलोपित कर दिया गया है। अब 5-6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। राजीव रंजन को फिर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यह जानकारी दी। बताते चलें कि, झारखंड विधानसभा में 5 फरवरी को चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। सीएम चंपाई बहुमत साबित करेंगे।