Movie prime

गिरिडीह लोकसभा सीट से चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे आजसू और एनडीए के उम्मीदवार

 

गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए और आजसू ने चंद्र प्रकाश चौधरी के नाम पर मुहर लगायी है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि, आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा सीट से चंद्र प्रकाश चौधरी का नाम की चर्चा हो रही थी। आज पार्टी की ओर से इसपर औपचारिक रुप से मुहर लगा दी गई। विदित हो कि वर्तमान में भी गिरिडीह  लोकसभा सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद हैं। अब पार्टी ने एक बार फिर इनपर ही दांव खेला है। 

किसे कहाँ से मिला टिकट, देखें 
दुमका सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ, खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से वीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो, राजमहल से ताला मरांडी, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं गिरिडीह से आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है।