Movie prime

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता का किया धन्यवाद

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। साथ ही झारखंड में महागठबंधन के प्रत्याशियों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से झारखंड की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है "धन्यावाद झारखंड! मात्र एक सांसद के साथ शुरू हुए इस चुनाव अभियान के बाद आपने इंडिया गठबंधन के 5 सांसद एवं 1 विधायक चुन कर, हम पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम लोग आपके आभारी हैं।" 


मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आगे लिखा है "सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं हर एक वोटर को धन्यवाद। झूठे आरोपों, अफवाहें फैलाने वाले प्रचार तंत्र एवं तमाम साजिशों को दरकिनार करते हुए आप सभी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिस प्रकार आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आप सभी के सहयोग से, झारखंड के विकास एवं यहां की आम जनता की सेवा का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।"

News Hub