झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति, मल्लिकार्जुन खरगे ने नियुक्त किए तीन वरिष्ठ कॉडिनेटर
Oct 17, 2024, 08:02 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीन वरिष्ठ नेताओं को सीनियर कॉडिनेटर के रूप में नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है।
लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के मद्देनज़र, कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड में मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने के लिए यह कदम उठाया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और बेहतर रणनीति के साथ विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करना है।