Movie prime

होली के बाद कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

झारखंड में होली के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। संभावना जताई जा रही है कि, 27 या 28 मार्च तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं गठबंधन के दूसरे घटक दल अपने प्रत्याशियों के नाम अलग से जारी करेंगे। कांग्रेस नेता सरफ़राज़ आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा दिल्ली पार्टी मुख्यालय में की जाएगी। 

गौरतलब है कि, झारखंड में भाजपा ने दो सीटों को छोड़कर, बाकी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, इन दो सीटों पर महागठबंधन फिलहाल भाजपा के नामों की प्रतीक्षा कर रही है। जिसके बाद कांग्रेस इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।