धनबाद : केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली, प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद द्वारा आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलियापुर, धनबाद में विश्व जनसंख्या दिवस, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व भारतीय न्याय संहिता विषय पर परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आज सुबह स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा उक्त विषय पर एक जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उक्त रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार एवं दयाल कुमार गोप, नेपाल चंद्र कुंभकार, सुरेश रवानी, सुमन कुमार दास एवं विभाग के सहायक अधिकारी राजकिशोर पासवान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया। मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान ने विश्व जनसंख्या माह पर विशेष रूप से जानकारी दिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना एवं भारतीय न्याय संहिता के बारे में मौजूद छात्र छात्राओं को जानकारी दिया।
इस आयोजन के प्री पब्लिसिटी के तहत कल हुए निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशोदा कुमारी वर्ग दशम बी, द्वितीय स्थान सूरज देव मंडल वर्ग 9 ए , तृतीय स्थान ज्योति प्रमाणिक क्लास 6, जबकि सांत्वना सांत्वना पुरस्कार विशाल कुमार मंडल वर्ग 10 ए को मिला।
वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान कुमारी वर्ग दशम बी , द्वितीय स्थान आशा कुमारी वर्ग नवम बी , तृतीय स्थान रिया कुमारी दशम बी ,सांत्वना पुरस्कार स्वीटी कुमारी वर्ग अष्टम को मिला। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान पांच ग्रुप बनाया गया, इसमें प्रथम पुरस्कार रिया ग्रुप को मिला, उनके ग्रुप में अनु कुमारी, शिल्पा कुमारी, नेहा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार ग्रुप बी को मिला जिनका प्रतिनिधित्व प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राखी कुमारी, ग्रुप सी में तृतीय पुरस्कार रानी कुमारी शिवानी कुमारी को मिला। वहीं ग्रुप डी में कविता कुमारी, लवली कुमारी, ममता हाड़ी, रानी कुमारी को मिला। ग्रुप ई में पूजा कुमारी अंशिका कनिका एवं सरस्वती कुमारी को भी पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में दयाल कुमार, नेपाल चंद्र कुंभकार, सुरेश रवानी, सुमन कुमार दास की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मंच संचालन राजीव रंजन पांडेय द्वारा किया गया। विभाग की ओर से कार्यालय सहायक अमित कुमार एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं सचिव आदि का सराहनीय भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश रवानी ने किया।