Movie prime

स्कूल और कॉलेजों में चलाया जाएगा नशा मुक्ति अभियान, रांची पुलिस और जिला प्रशासन की नयी पहल

राजधानी रांची को नशा मुक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन और रांची पुलिस नयी पहल की शुरुआत करने जा रही है। दरअसल, अब राजधानी रांची के स्कूल और कॉलेजों में नशा मुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति को लेकर डिजिटल कैंपेनिंग भी की जायेगी जिसमें लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करने का काम किया जाएगा। 
 
बताते चलें कि, राजधानी रांची को नशा मुक्त करने की दिशा में अपनी इस मुहिम को लेकर आज रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने बैठक की। जिसमें सिटी एसपी और एसडीएम, डीएसपी के साथ कई नोडल अधिकारी भी शामिल रहें। इस बैठक के बाद जिला प्रशासन और पुलिस स्कूल-कॉलेज के प्रबंधकों के साथ भी बैठक करेगी। जिसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चों को नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।