Movie prime

झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व नगर विकास मंत्री और बोकारो के विधायक रहे बच्चा सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चा सिंह दिवंगत विधायक सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई थे। वह 2000 से 2004 तक झारखंड सरकार में मंत्री के पद पर कार्यरत रहे थे। बताते चलें कि पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने डोमिसाइल आंदोलन का समर्थन किया था।