Movie prime

हेमंत ने चम्पाई को भेजा संदेश, कहा-किसी आयातित को टिकट ना दें

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही झारखंड में एनडीए द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की जा चुकी है। हालांकि अब तक कांग्रेस और झामुमो द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। वहीं झामुमो का कहना है कि कांग्रेस की घोषणा के बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को संदेश भेजा है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि, वैसे ही कार्यकर्ता को टिकट दें, जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। किसी आयातित को टिकट न दें। 

आयातित को टिकट ना दें 
गौरतलब है कि जमशेदपुर में भाजपा से एक नेता को लाकर टिकट देने की चर्चा चल रही थी। जिसका जिला समिति के झामुमो कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। जब यह बात हेमंत सोरेन के तक पहुंची तब उन्होंने साफ तौर पर संदेश भिजवा दिया कि किसी आयातित ना दें बल्कि समर्पित नेता ही टिकट के हकदार हैं

6 या 7 अप्रैल तक हो सकती है नामों की घोषणा 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 या 7 अप्रैल को झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। इसमें राजमहल से विजय हांसदा, दुमका से स्टीफन मरांडी या नलिन सोरेन, गिरिडीह से मथुरा महतो, सिंहभूम से दशरथ गगराई उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं जमशेदपुर से पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य सुनील महतो, सविता महतो की बेटी स्नेहा महतो या आस्तिक महतो के नाम की चर्चा है।