Movie prime

झारखंड सरकार ने किया 9 अफसरों का तबादला, यहां देखें सूची

झारखंड एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में गड़बड़ी के आरोप के बाद खेल निदेशक सुशांत गौरव को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बोकारो के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार को नए खेल निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

राज्य के 9 अधिकारियों का तबादला

राज्य के 9 अधिकारियों का तबादला

बताते चलें कि राज्य के 9 अधिकारियों के तबादले को लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें खेल निदेशक सुशांत गौरव की जगह बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार को खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि, सुशांत गौरव का स्थानांतरण किसी अन्य विभाग में नहीं किया गया है। वर्तमान में वे उद्योग विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं।