झारखंड के विश्वविद्यालयों में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी, 7432 नए पदों के सृजन की सिफारिश

झारखंड सरकार की प्रशासी पदवर्ग समिति ने राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्तियों का रास्ता साफ करते हुए कुल 7432 नए पदों के निर्माण की सिफारिश की है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में यह अनुशंसा की गई, जिसमें 3256 पद शिक्षकों के लिए और 4176 पद गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
सरकार की इस पहल से राज्य के 11 विश्वविद्यालयों को सीधा लाभ मिलेगा। देखें किस विश्वविद्यालय को कितने पद मिलने की संभावना है:
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय
शिक्षक: 299
गैर शैक्षणिक: 400
कुल: 699
बिनोबा भावे विश्वविद्यालय
शिक्षक: 349
गैर शैक्षणिक: 381
कुल: 730

कोल्हान विश्वविद्यालय
शिक्षक: 497
गैर शैक्षणिक: 624
कुल: 1121
सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह
शिक्षक: 352
गैर शैक्षणिक: 359
कुल: 711
पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय
केवल गैर शैक्षणिक: 55
कुल: 55
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय
शिक्षक: 77
गैर शैक्षणिक: 91
कुल: 168
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय
शिक्षक: 66
गैर शैक्षणिक: 79
कुल: 145
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय
शिक्षक: 54
गैर शैक्षणिक: 85
कुल: 139
रांची विश्वविद्यालय
शिक्षक: 641
गैर शैक्षणिक: 1057
कुल: 1698
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय
शिक्षक: 341
गैर शैक्षणिक: 425
कुल: 766
सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय
शिक्षक: 580
गैर शैक्षणिक: 620
कुल: 1200