Movie prime

राज्य के इन हिस्सों में आज से आंधी के साथ होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी से राहत

झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसा प्रतीत होता है मानो आसमान से आग बरस रही हो। हालंकि कल यानी 30 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुयी। वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 31 मई और 1 जून को भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई भागों में बारिश होगी. जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन राज्य के कई भागों में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। 

31 मई से इतने दिनों तक होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने बताया है कि 31 मई और 1 जून के बाद लगातार 2 और 3 जून तक कई जगहों पर मेघ गर्जन, और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। विभाग ने बताया है कि 31 मई और 1 जून को राजधानी रांची के साथ पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, दुमका, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दौरान इन सभी जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई है। ऐसे में राज्य में दिनोंदिन बढ़ती जा रही तापमान से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
 
गढ़वा और पलामू नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत
विभाग के अनुसार, 31 मई यानी शुक्रवार के बाद से कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन कई जगहों पर भीषण गर्मी का प्रकोप भी रहेगा। खासकर उत्तर-पश्चिमी भाग यानी कि गढ़वा और पलामू को अभी भी हीटवेव से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं रहा हैं। मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि इसके अगले दिन 1 जून यानी शनिवार को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी के कुछ भागों में उष्ण लहर चलेगी।