Movie prime

सांसद दीपक प्रकाश को राज्यसभा में मिली नई जिम्मेदारी, विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने

सांसद दीपक प्रकाश को राज्यसभा में मिली नई जिम्मेदारी, विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने

झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है, जो राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक है। इस समिति की अध्यक्षता राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश करेंगे।

गौरतलब है कि समिति में कुल 10 सदस्य शामिल होंगे, और इसके गठन की अधिसूचना हाल ही में जारी की गई है। दीपक प्रकाश की इस नई भूमिका पर झारखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है।