Movie prime

Ranchi: राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने से मचा हड़कंप, रिम्स में मिला कोरोना का मरीज

राज्य में इन दिनों डेंगू तेजी से पांव पसार रहा। पीड़ित मरीजों की संख्या सरकारी आंकड़ों से 60 फीसदी अधिक है। निजी अस्पतालों में आंकड़े से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकारी आंकड़े में रांची के 60 लोग डेंगू से पीड़ित हैं, लेकिन अस्पतालों में करीब 150 पीड़ितों का इलाज चल रहा है। वहीं, कई लोग घर में रहकर इलाज करवा रहे है। इन परेशनियों के बीच सोमवार को रिम्स, रांची में एक कोरोना मरीज को एडमिट किया गया है। मरीज की पहचान अभी उजागर नहीं की गयी है। बता दें कि झारखंड में डेंगू मरीजों की संख्या 790 तक पहुंच गयी है। राज्य के 24 जिलों में से गोड्डा जिले को छोड़कर बाकी के 23 में जिलों में डेंगू फैल चुका है।