Movie prime

Ranchi: झाप्रसे के 7 अफसरों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही, CM ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। इनमें तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। सभी अधिकारियों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप में कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है। इन जिलों के लिए उपायुक्तों ने प्रपत्र क गठित कर सरकार को रिपोर्ट भेजा था, जिसकी प्रथम द्ष्टया जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये। सारा मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा गया जिसके बाद रिटायर आइएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को आरोपों की जांच के लिए जांच संचालन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों से आरोपों के मामले में जवाब-तलब भी किया जायेगा। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

इन अधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

रविन्द्र कुमार सिंह, सेवानिवृत, झा.प्र.से, तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी चतरा।
जयदीप तिग्गा, झा.प्र.से. तत्कालीन जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा।
रविशंकर, सेवानिवृत, झा.प्र.से, तत्कालीन संयुक्त सचिव-सह-आंतरिक वित्तीय सलाहकार, जलसंसाधन विभाग झारखंड।
लखी राम बास्के, झा.प्र.से, तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी-03, मानगो शिविर, आदित्यपुर,सम्प्रति उप सचिव योजना एवं विकास विभाग।
जितेंद्र कुमार देव, झा.प्र.से, तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़। मुकुंद दास, सेवानिवृत, झा।प्र।से, बीडीओ गुमला।
संदीप बक्शी, झा.प्र.से।