Movie prime

Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार से NCP विधायक कमलेश कुमार सिंह ने समर्थन लिया वापस

 

हेमंत सोरेन सरकार से हुसैनाबाद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने समर्थन वापसी की घोषणा कर दी है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने  धुर्वा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। कहा कि इस संबंध में उन्होंनेन्हों नेबुधवार राज्यपाल को भी लिखित रूप में बताया जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में वे हुसैनाबाद से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार को अपना समर्थन दिया था। पर यह सरकार राज्य के 3.25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरी। ऐसे में वे अब लाचार और निराश होकर हेमंत सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस लेते हैं। कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग के मुद्दे पर उन्होंने चार सालों तक समर्थन दिया। खुद 2019 के चुनाव के बाद यूपीए के नेता उनके पास लिखित में समर्थन मांगने आए थे। पर जिस मुद्दे पर सपोर्ट किया था, उस पर डेडलाइन 31 अक्टूबर तक समय देने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई। अब ऐसे में इस सरकार को समर्थन देना संभव नहीं।

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह, प्रदेश महासचिव अखिलेश्वरी सिंह, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह, बरही विधानसभा प्रभारी महेश ठाकुर, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मन्नान  खान, महिला प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री विनय कुमार सिंह, गुमला, हजारीबाग, पलामू जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।