Movie prime

रामनवमी पर सुरक्षा चाक-चौबंद: हजारीबाग और गिरिडीह में तैनात रहेंगे 25 डीएसपी

रामनवमी पर्व के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी है। खासकर हजारीबाग और गिरिडीह जैसे संवेदनशील जिलों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 25 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है, जो रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे।

हजारीबाग और गिरिडीह में तैनात रहेंगे डीएसपी
पुलिस प्रशासन ने हजारीबाग जिले में 20 और गिरिडीह में 5 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की है। हजारीबाग डीआईजी के अनुरोध पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है। ये सभी अधिकारी 3 अप्रैल तक अपनी नई जिम्मेदारियों को संभाल लेंगे और 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक अपनी तैनाती वाले क्षेत्रों में ड्यूटी देंगे।

हजारीबाग में सबसे ज्यादा डीएसपी की तैनाती
रामनवमी के दौरान हजारीबाग में सबसे अधिक डीएसपी तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों में हीरालाल रवि, मजरुल होदा, संजय कुमार वन, सुनील कुमार रजवार, संदीप कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार खलखो, सतीश चंद्र झा, कुलदीप टोपनो, भूपेंद्र प्रसाद राउत, विजय रंजन कुमार, संजय कुमार 2, रोहित कुमार रजवार, मनोज कुमार राय, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, राजकुमार यादव, पूनम मिंज, अजय कुमार केसरी, राजेंद्र कुमार दुबे और मनीष चंद्रलाल शामिल हैं।

गिरिडीह में इन अधिकारियों की होगी तैनाती
गिरिडीह में तैनात किए गए अधिकारियों में तालो सोरेन, अनूप बीपी केरकेट्टा, बेनेडिक्ट मरांडी, कपिंद्र उरांव और प्रमोद कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

4 से 8 अप्रैल तक विशेष ड्यूटी
झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, सभी अधिकारी 3 अप्रैल तक अपने-अपने स्थानों पर योगदान देंगे और 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके बाद वे अपनी मूल पोस्टिंग पर लौट जाएंगे। पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।