Movie prime

सीता सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कह दी ये बात

 

चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने और विश्वास मत हासिल करते ही झारखंड की सियासी उथलपुथल पर विराम लग गया। अब इंतज़ार है तो बस मंत्रिमंडल विस्तार का। ऐसे में सम्भ्रम की परिस्थिति बनी हुई है। लेकिन राज्य की सियासी हलचल में एक जिस नाम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वो है हेमंत सोरेन की भाभी, सीता सोरेन का। सीता सोरेन, हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। 

सीता सोरेन ने क्या कहा 
झारखंड की सियासी हलचल थम गई है और झारखंड विधानसभा की कार्यवाही जारी है। ऐसे में सीता सोरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि वे कभी भी मुख्यमंत्री या मंत्री पद को लेकर नाराज नहीं थीं। नाराजगी की सभी बातें अफवाह हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कुछ बाबा (शिबू सोरेन) तय करेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा तो वे जरूर मंत्री बनेंगी। बहुत जल्द सभी कुछ तय हो जाएगा। यह भी कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वे निर्वाहन करेंगी।