'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में झारखंड के ये अधिकारी करेंगे प्रतिनिधित्व, जानें

पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 से 14 मई तक आयोजित होने जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड से पांच अनुभवी तकनीकी पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने इन अधिकारियों का चयन किया है।
झारखंड से चुने गए तकनीकी पदाधिकारी हैं:
शिव कुमार पांडेय
गिरीश मिश्रा (रांची)
अशोक भट्टाचार्य (बोकारो)
मोहम्मद फरीद (धनबाद)
अनवर हुसैन (हजारीबाग)
उल्लेखनीय है कि ये सभी अधिकारी पूर्व में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का तकनीकी रूप से सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। झारखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन मधुकान्त पाठक, अध्यक्ष सी. डी. सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, कोच आशु भाटिया सहित खेल जगत से जुड़े अन्य लोगों ने इन पदाधिकारियों को इस चयन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
