Movie prime

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज बारिश के आसार

झारखंड में मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज़ बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 20 जून को भी पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। राजधानी रांची में भी आज बादल छाए रहेंगे। वहीं दो-तीन दिनों में मानसून के आने की भी संभावना है। 

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कोल्हान और संताल परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही  40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा भी चलेगी। राज्य में हल्की बारिश तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। 

प्री मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना
मौसम विभाग के अनुसार राज्य  में मानसून के प्रवेश के संकेत मिलने लगे हैं। झारखंड के कई हिस्सों में छाए हुए है। साथ ही कई हिस्सों ने प्री मानसून बारिश भी शुरू हो गयी है। जिसके वजह से राज्य के आधे से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है। बताते चलें कि राजधानी रांची में भी बुधवार को मौसम का मिजाज में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हुई। बुधवार को रांची का तापमान 37 डिग्री सेसि दर्ज किया गया।