Movie prime

Panchayat Election: झारखंड में जल्द हो सकते हैं पंचायत चुनाव?

 

बिहार के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड में भी पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसे लेकर आज राज्य में कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आने की संभावना है। राज्य के अंदर चार से पांच चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के बीच कराए जाने की संभावना है। इससे संबंधित प्रस्ताव पंचायती राज विभाग में तैयार कर लिया है और आज कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा।

हेमंत कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो उसके बाद पंचायत चुनाव का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया जाएगा। राज्यपाल की तरफ से सहमति मिलने के बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता भी प्रभावी हो जाएगी। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। बता दें, पंचायत चुनाव काफी पहले हो गए रहते लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इसे टालना पड़ा। जून महीने में ही पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अंतिम स्वरूप दे दिया गया था। सीटों की आरक्षित स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई थी। इसके अलावा उम्मीदवारों को कौन-कौन से सिंबल दिए जाएंगे यह भी तय किया जा चुका है।

Jayanti Special: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि!- https://newshaat.com/bihar-local-news/jayanti-special-on-the-birth-anniversary-of-shri-krishna/cid5585807.htm