Movie prime

बदहाल जीवन जीने को मजबूर दिल्ली के झुग्गीवासी आम आदमी पार्टी को दिल्ली से अंतिम धक्का देंगे : वीरेन्द्र सचदेवा

 

दिल्ली भाजपा ने अपने झुग्गी विस्तार अभियान के तहत आज राजधानी के विभिन्न झुग्गी क्लस्टरों में प्रदर्शन किए। इन प्रदर्शनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। ये प्रदर्शन स्थानीय नागरिकों और भाजपा के झुग्गी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए थे, जिसमें झुग्गी बस्तियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

झुग्गीवासियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर झुग्गीवासियों को बेहतर जीवन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को महत्वपूर्ण बताया। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना की विकासहीन सरकार से तंग आकर झुग्गीवासी अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर करने का मन बना चुके हैं।
झुग्गीवासियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
दिल्ली के 245 झुग्गी क्लस्टरों में आयोजित प्रदर्शनों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोल बाग में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी हरकेश नगर में, योगेन्द्र चांदोलिया शाहबाद डेयरी में, कमलजीत सहरावत गोयला डेयरी में, प्रवीन खंडेलवाल संगम पार्क में, विजेन्द्र गुप्ता आर.के. पुरम में, सतीश उपाध्याय मुनिरका में, विष्णु मित्तल नारयणा विहार में, पवन शर्मा मंगलापुरी में, रमेश बिधूड़ी नवजीवन कैम्प में, मीनाक्षी लेखी इंद्रा कैम्प में, प्रवीण शंकर कपूर पीली कोठी में, राजकुमार भाटिया जहाँगीरपुरी में, सुनीता कांगड़ा पंजाबी बाग में, सुशील चौहान सराय काले खान में एवं अन्य नेता विभिन्न स्थानों पर भाग लेकर प्रदर्शन को समर्थन दिया।