Movie prime

राम सेतु : इसरो ने बनाया पौराणिक पुल का पहला समुद्री नक्शा तैयार

भगवान श्री राम ने रावण से युद्ध के लिए वानरों की मदद से समुद्र पर पुल बनाया था, जिसे राम सेतु कहा जाता है। यह पुल भारत के दक्षिण में धनुषकोड़ी और श्रीलंका के उत्तर पश्चिम में पंबन के बीच स्थित है, जिसकी लंबाई 29 किलोमीटर है। राम सेतु का उल्लेख रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण में भी है, जहां बताया गया है कि इस पुल का निर्माण तैरने वाले पत्थरों से किया गया था। इसके अवशेष आज भी देखने को मिलते हैं।

राम सेतु : इसरो ने बनाया पौराणिक पुल का पहला समुद्री नक्शा तैयार

राम सेतु का चित्र 14 दिसंबर 1966 को नासा ने जेमिनी-11 से अंतरिक्ष से प्राप्त किया था। अब इसरो के वैज्ञानिकों ने राम सेतु का पहला समुद्री नक्शा तैयार किया है। चूना पत्थर के ढेरों से बने इस 29 किलोमीटर लंबे पुल का 99.98 प्रतिशत हिस्सा उथले पानी में दबा हुआ है। यह पुल भारत के धनुषकोडी, रामेश्वरम द्वीप से लेकर श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक फैला हुआ है। मैपिंग अभ्यास के माध्यम से पूरे 29 किलोमीटर लंबे पुल का पहला समुद्री नक्शा तैयार हुआ है, जिसमें समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8 मीटर दिखाई गई है।