नई दिल्ली : डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन
Dec 20, 2024, 17:19 IST

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पास आयोजित किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा, बाबा साहब का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ "सड़क से लेकर संसद तक" विरोध करेगी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव और जिलाध्यक्ष विजेंद्र धामा भी मौजूद रहे।