Movie prime

ED की हुई IAS पूजा सिंघल की अवैध कमाई

पल्स अस्पताल समेत 82.77 करोड़की अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से किया गया जब्त

 

Ranchi: बहुचर्चित मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 मई 2022 को पूजा, उसके सीए सुमन कुमार समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी और ईडी ने  19.41 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इस मामले में 11 मई को पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले की जांच करते हुए ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के कई संपत्तियों को जब्त किया था। दरअसल ईडी की ओर से मनरेगा घोटाले में 82.77 करोड़ की चार अचल संपत्तियों की जब्ती के लिए प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया गया था। दोनों आरोपियों की ओर से इसे ईडी की एजुकेटिंग अथॉरिटी में चैलेंज किया था। अब ई़डी की एजुकेटिंग अथॉरिटी ने संपत्ति की जब्ती को सही मानते हुए  इस पर मुहर लगा दी है। साथ ही ये सारी संपत्ति अब स्थाई तौर पर जब्त कर ली गई है। अब ये सारी जब्त संपत्ति भारत  सरकार की होगी और इसे खरीदने या बेचने पर भी रोक रहेगी।

बता दें कि इन संपत्तियों में रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पल्स डाग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर व दो भूखंड शामिल हैं। पहले ईडी ने संपत्तियों को अस्थाई रूप से जब्त किया था, अब एडजुकेडिंग ऑथोरिटी की मुहर लगने के बाद इसपर ईडी का स्थाई कब्जा हो गया है। अब अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन कैसे होगा, इसपर ईडी जल्द ही निर्णय लेगी।

पद का दुरुपयोग कर राशि की हेराफेरी

पूजा सिंघल ने अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के उक्त राशि की हेराफेरी की। पूजा सिंघल ने मनरेगा घोटाले के बाद अवैध खनन में भी भारी मात्रा में काले धन की वसूली की। घोटले व कमीशन के रुपयों से पूजा सिंघल ने अपने व परिवार के सदस्यों के नाम पर चल-अचल संपत्ति भी बनाई है, जिनपर भी ईडी की नजर है और एक-एक कर ऐसी सभी संपत्तियों की कुर्की-जब्ती होगी।