Movie prime

क्रिकेट की संभावनाओं को तराशने के लिए होगा नमो क्रिकेट कैंप : संजय सेठ

 Ranchi:सांसद संजय सेठ द्वारा आज सांसद कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वे वार्ता  में सांसद संजय सेठ ने कहा रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को थोड़ा सा तराश कर और बेहतर किया जा सकता है। रांची ने क्रिकेट जगत को महेंद्र सिंह धोनी जैसे सितारे दिए भविष्य में कई महेंद्र सिंह धोनी रांची में है, जिसे थोड़ा सा मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। थोड़े बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से 1 जून से 10 जून 2023 तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में 10 दिवसीय  नमो क्रिकेट कैप  का आयोजन किया गया है। इस क्रिकेट कैंप  का संचालन बिहार झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाया जाएंगे।

इस क्रिकेट कैप  में  नवोदित अंडर  17 क्रिकेटरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  प्रशिक्षण शिविर के लिए फॉर्म विद्यालय के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए रांची के सभी स्कूलों से संपर्क स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि हर विद्यालय एवं हर एक क्षेत्रों से बच्चे आ सके प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बच्चों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई रखी गई है। इस प्रशिक्षण  शिविर में जितने भी बच्चे भाग लेंगे उनका एक ट्राइल लिया जाएगा और ट्राइल के आधार पर 50 बच्चों को प्रशिक्षण के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। ट्राइल 28 मई दिन रविवार को शारदा ग्लोबल स्कूल में संपन्न होगा। यह प्रशिक्षण सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के कई नामी गामी खिलाड़ियों द्वारा भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज के इस प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ के साथ प्रदीप खन्ना भी उपस्थित थे।