Movie prime

अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में भ्रष्टाचारियों से चले गए हाथ मिलाने

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे.  यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश पर  निशाना साधा हैं. अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि, संगत से गुण होत है, संगत से गुण जात! अब तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों से हाथ मिला लिया हैं. 

Hindu a Geographical Identity, Those Living Between Himalayas and Indian  Ocean Are Hindus: Ashwini Kumar Choubey

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, बिहार में इस समय सरकार का रिमोट कंट्रोल भ्रष्टाचारियों के हाथ में है. नीतीश यहां डुप्लीकेट मुख्यमंत्री हैं.  नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल लालू यादव के हाथ में हैं. बगल में अपराधी, अपहरणकर्ता खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही भ्रष्टाचार के आरोप में हैं. राजद में कोई जेल में हैं कोई जेल जा रहे है. बिहार में अब अपराधियों का खौफ काफी बढ़ गया हैं. चारों  तरफ लूट का वातावरण है. हम  बिहार को बर्बाद नहीं होने देंगे. आगे उन्होंने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री से अभी तो बिहार संभल नहीं रहा चले है प्रधानमंत्री बनने. बिहार में बाढ़, सुखाड़, हत्या, अपराध हैं. लेकिन नीतीश इन सबको ठीक करने के बजाय चले गए दिल्ली भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाने.

Nitish Kumar, Janata Dal United: Stupid: Nitish Kumar Reveals Secret Behind  His Smile: Mukti From..."