Movie prime

तेजस्वी यादव की दया पर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं, जब वो चाहेंगे उन्हें बाहर निकाल देंगे: संजय जायसवाल

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से महगठबंधन के साथ गए है तब से बीजेपी उनपर लगातार हमले कर रही. वहीं आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह की राजनीति नीतीश देश भर में चला रहे हैं, कभी भी मुख्यमंत्री मुख्यधारा में आकर राजनीति नहीं कर सकते हैं. वह विपक्ष में हैं और विपक्ष की राजनीति करते रहेंगे.

Bihar BJP president Sanjay Jaiswal dispatches Bhagavad Gita to Rahul Gandhi  amid Hindutva row - The Hindu

 

संजय जायसवाल ने कहा कि,  तेजस्वी यादव की दया पर बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं. जब तेजस्वी यादव चाहेंगे उन्हें बाहर निकाल देंगे. अभी जो बिहार का हाल है वो जनता देख रही है. किस तरह अपराध बढ़ा है और मुख्यमंत्री किस काम में लगे हैं. आगे उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार को लग रहा है कि 2024 में वो मेन फ्रंट में आ सकते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेगी. अगर वो सपना देख रहे हैं कि मेन फ्रंट में आएंगे तो ऐसा कभी भी नहीं होगा. अब उन्हें विपक्ष की ही राजनीति करनी है. 

BJP bihar president sanjay jaiswal on nitish kumar | नीतीश कुमार को अगला CM  बनाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ​कही ये बात | Hindi News, देश