Movie prime

AIMIM अख्तरुल इमान का बड़ा बयान, बोले- देश को पाकिस्तान-चीन से ज्यादा खतरा बीजेपी से

 

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल इमान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर वो बिहार विधानसभा में जय हिन्दू राष्ट्र का नारा लगाएंगे तो हम को जो पसंद होगा वो नारा लगाएंगे। उनके खिलाफ काउंटर एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई बता दे कि किस संविधान में किस पैरा में लिखा है कि किसी की हमदर्दी में जय बोलना नुकसान होता है। जय बोलने से देशभक्त होता है और किसी दूसरे के लिए जय बोल दिया तो उसकी देशभक्ति खत्म हो जाती है। क्या उसकी नागरिकता में आंच आ जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को मिर्ची लगी हुई है। फिलीस्तीन के इतिहास को पढ़ो। उनके साथ देश हमेशा खड़ा रहा है। भारत हमेशा से खड़ा रहा है। आप बोलते हैं हिन्दू राष्ट्र। यह एक सेकुलर देश है। हजारों बच्चे अनाथ हो गए। लाखों लोग मर गए। बिहार विधानसभा में अगर कोई हिन्दू राष्ट्र का नारा लगाएगा तो मुझे जो पंसद आएगा तो मैं वहीं नारा लगाऊंगा। अगर वो लगाएंगे तो हम भी जो पसंद होगा वो लगाएंगे। उनके खिलाफ काउंटर एक्शन होगा।

अख्तरुल ईमान ने कहा कि भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार को अपने विवेक से वोट करें। देश को पाकिस्तान और चीन से ज्यादा भाजपा से खतरा है। हमारे लोग विवेक रखते हैं जो भाजपा के खिलाफ सही उम्मीदवार होगा, उसे वोट करेंगे। देश को पाकिस्तान और चीन से उतना नुकसान नहीं पहुंच रहा है, जितना सांप्रदायिकता से पहुंच रहा है। सरकारी संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं। देश के लोगों का शोषण हो रहा है। वहां जदयू और राजद के अलावा और भी प्रत्याशी हैं, लोग जिसे बेहतर समझें उसे वोट करें।

उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार के करप्शन फ्री स्टेट का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन उनके आने के बाद इस्टीमेट का घोटाला हुआ है। आम जनता और विधायकों की शिकायत पर अमल नहीं होता है। सरकार इतनी अंधी हो गयी है कि तो उसका क्या होगा। पुल के अलावा सरकारी भवन में भी काफी घोटाला हुआ है।