Movie prime

चंपाई सोरेन ने जीता सदन का मत, पक्ष में पड़े 47 और विपक्ष में पड़े 29 वोट

 
सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महागठबंधन सरकार की ओर से जवाब दिया। चंपाई सोरेन के पक्ष में कुल 47 वोट आये। वहीं विपक्षी दल में 29 वोट पड़े। गौरतलब है कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विदित हो कि, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 29 सीटें, उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास 17 और राजद और सीपीआई (ML) के पास 1 सीट है। इसी बीच आज विश्वास मत साबित करने के लिए हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में सत्तापक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया और इस पर चर्चा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया।