EVM विवाद पर भड़के गिरिराज सिंह, कांग्रेस को बताया ब्लैक स्पॉट

बेगूसराय में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईवीएम को ब्लैक बॉक्स कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह खुद ब्लैक स्पॉट हैं।
कांग्रेस एक ब्लैक स्पॉट बन गया है। इसलिए कह रहा हूं कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता विदेश में जाकर देश को गाली देते हैं। चुनाव के प्रारंभ से ही देश के लोकतंत्र को गाली देते और बदनाम करने की कोशिश करते हैं।जबकि दुनिया में सबसे पुराना हमारे भारत का लोकतंत्र है। उसे सम्मान देने के बदले कांग्रेस के नेताओं ने अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस दुनिया में भारत के ऊपर एक ब्लैक स्पॉट बन गया है।
बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बॉक्स है। किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है। इसी को लेकर आज गिरिराज सिंह ने तंज कसा है।
