Movie prime

गिरिडीह लोकसभा सीट : JMM के टिकट पर मथुरा प्रसाद महतो लड़ेंगे चुनाव

 

आगामी लोकसभा को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरी तैयारी कर ली है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गिरिडीह लोकसभा सीट से विधायक मथुरा प्रसाद महतो को मैदान में उतारने का फैसला किया है। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ पार्टी से हरी झंडी मिलते ही मथुरा प्रसाद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। 

 वर्तमान में मथुरा प्रसाद महतो टुंडी से विधायक हैं। वह इससे पहले साल 2005 और 2009 में भी विधायक रह चुके हैं। यानी उनके प्रोफाइल में कुल तीन बार विधायक और दो बार राज्य में मंत्री का पद उनकी संसदीय दावेदारी की मांग कर रहा था। इस हिसाब से उनकी वरीयता और कैडर वोट पर उनकी पकड़ ने उनकी दावेदारी को सुनिश्चित कर दी।