Movie prime

लालू यादव के करीबी ने नीतीश कुमार को बताई बिहार की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार

 

लालू परिवार के करीबी राजद एमएलसी सुनील सिंह लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए हुए उनपर निशाना साधते रहते है. वहीं एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री का बिना नाम लिया निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देखिए मित्रों बिहार की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार  जिसके लिए बिहार सदियों से जानी जाती है.

RJD MLC Sunil Singh Attack On CM Nitish Kumar On Statement That Earth Will  Last Only 100 Years | Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं सुनील  सिंह! 'साहब' कहते

बता दें राजद एमएलसी सुनील सिंह ने अपने फेसबुक पर फोटो पोस्ट किया है. उसमें दिख रहा है कि छठ के बाद उनकी पत्नी उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं. लेकिन इस तस्वीर फेसबुक पर डालते हुए सुनील कुमार सिंह ने जो लाइन लिखी है वह नीतीश कुमार पर गहरा तंज बताया जा रहा है. सुनील सिंह ने लिखा है कि देखिए मित्रों बिहार की सभ्यता,संस्कृति और संस्कार  जिसके लिए बिहार सदियों से जानी जाती है. वो संस्कार नहीं जो कुछ दिन पूर्व घटित घटना के फलस्वरूप पूरे बिहारियों को हंसी का पात्र बनाते हुए पूरे देश में शर्मसार कर दिया. वैसे सुनील सिंह के इस तंज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीते दिन सदन में महिलाओं को लेकर दिए बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. 

May be an image of 2 people

जानकारी के लिए बता दें नीतीश कुमार ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी. इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना. उसी में और पैदा हो जाता है. लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर.....इसी में संख्या घट रही है.