Movie prime

लोकसभा चुनाव 2024 : धनबाद में ढुल्लू महतो और सरयू राय के बीच होगी टक्कर

भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने ऐलान किया है कि धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरेगी। इसके साथ ही पार्टी अगले 24 घंटों में अपने प्रत्याशियों के नाम भी जारी कर देगी। सरयू राय ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया बल्कि व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था, जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है.

भाजपा के उपर जमकर साधा निशाना
सरयू राय ने केंद्र की भाजपा के पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है, उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है। जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी। जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है। साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है। 

खुद लड़ सकते हैं चुनाव
पार्टी की माने तो सरयू राय खुद धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वह फिलहाल जमशेदपुर पश्चिमी सीट से विधायक हैं। यह सीट उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की हराकर जीती थी। अगर सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी हो सकती है। सरयू राय ने हाल में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के उपर हमलावर दिखे हैं। वह लगातार उनपर हुए केसों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।